August 30, 2025
दो अपहृता बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया । 27 अगस्त 2025 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी 14 वर्षीय पुत्री सहेली के साथ आदर्श उच्च विद्यालय कदवा गयी थी जो लौटकर घर वापस नहीं आयी। इस संबंध में कदवा थाना कांड संख्या- 91/25, धारा- 137 (2)/140(3)/3(5) बीएनएस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड की दोनो अपहृता को बरामद किया गया, साथ ही अपहरणकर्ता कदवा थाना क्षेत्र के बोरवा टोला कदवा निवासी राज कुमार उर्फ राजू कुमार पिता काको सिंह को गिरफ्तार करते हुए 01 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। बरामद अपहृता का चिकित्सीय जॉच एवं न्यायालय में धारा- 183 बीएनएसएस के अंतर्गत बयान की कार्रवाई की जा रही है। DESK2025