February 3, 2026
दो घंटे के भीतर चोरी का समान सहित शातिर गिरफ्तार ||GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस ने सोमवार की मध्यरात्रि चोरी की घटना को महज दो घंटे में सुलझाते हुए शातिर अभियुक्त छोटू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नयाटोला स्थित गौरी मंडल के घर से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की रात्री गश्ती टीम ने तुरंत कार्रवाई की। महज दो घंटे के भीतर, नवगछिया पुलिस ने खगरिया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के महदीपुर निवासी कुख्यात छोटू कुमार सिंह को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 2 सोने की बाली, 1 सोने की नथ, 1 चांदी की चैन (लॉकेट सहित), चांदी की बिछिया, […]