October 14, 2025
दो कुख्यात अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। पीरपैंती अनुमंडलीय कार्यालय परिसर स्थित डीएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक सह डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने बाखरपुर थाना क्षेत्र से दो कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बाखरपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की गई। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजन यादव उर्फ बेगा यादव और जयनाथ यादव के रूप में की गई है। दोनों अपराधी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थे और इलाके में चोरी, ठगी तथा अवैध वसूली जैसी आपराधिक गतिविधियों में […]