February 10, 2026
अवैध वसूली वसूली स्थल पर पुलिस बल तैनात, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: थानाध्यक्ष || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनारायणपुर–सलारपुर 14 नंबर सड़क पर ऑटो-टोटो चालकों से अब नहीं होगी अवैध वसूली नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर–सलारपुर 14 नंबर सड़क पर ऑटो और टोटो वाहन चालकों से अब जबरन अवैध वसूली नहीं की जाएगी। इस संबंध में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद भवानीपुर थाना को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को नारायणपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों ऑटो-टोटो चालकों ने स्थानीय स्टैंड किरानी द्वारा की जा रही कथित अवैध वसूली और रंगदारी के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन किया था। विरोध के दौरान चालकों ने नारायणपुर–सलारपुर 14 नंबर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया था, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही भवानीपुर […]