March 10, 2026
नवगछिया में नकली सामान बनाने और बेचने का खुलासा, दुकान में छापेमारी कर मशीन व ब्लेड जब्त || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। नवगछिया बाजार में नकली सामान बनाकर बेचने के मामले का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार काउंटर सेटिंग में संचालित विश्वकर्मा एग्रो स्टील नामक दुकान में एक कंपनी के नाम से मिलते-जुलते नकली सामान तैयार कर बाजार में बेचे जाने की शिकायत कंपनी को मिली थी। शिकायत के बाद कोलकाता से कंपनी के अधिकारियों की टीम नवगछिया पहुंची और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में संबंधित दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जांच में सामने आया कि कंपनी के नाम से मिलते-जुलते नकली उत्पाद तैयार कर ग्राहकों को बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पृथ्वी प्रोडक्ट कंपनी के नाम से संबंधित ब्लेड बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह ब्लेड नकली तरीके से तैयार […]