May 29, 2025
डुमरिया गांव में पागल कुत्तों का आतंक, दस लोग घायल ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा अंतर्गत डुमरिया गांव में बुधवार को एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने गांव के लगभग दस लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिसमें महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। अचानक हुए इस हमले से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मिलकर कुत्ते को खदेड़ते हुए पीट-पीटकर मार डाला। घायल सभी लोगों ने गोपालपुर और रंगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज करवाया। डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंटी रेबीज़ वैक्सीन लगाया, ताकि संक्रमण का खतरा टाला जा सके। बीते कुछ महीनों से रंगरा और गोपालपुर प्रखंड के कई गांवों में डॉग बाइट्स की […]