January 11, 2026
ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा संपन्न, आलोक अग्रवाल बने अध्यक्ष || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा सह नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन रविवार को चिल्ड्रन पार्क (लाजपत पार्क) स्थित पाइन विला कैफे में किया गया। इस अवसर पर आगामी सत्र 2026-29 के लिए नई कार्य समिति की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। सभा की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल ने की। उन्होंने अपने छह वर्षों के कार्यकाल के दौरान के खट्टे-मीठे अनुभव साझा करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ सदस्य कुंज बिहारी झुनझुनवाला ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि 27 दिसंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी और 3 जनवरी तक अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समय सीमा तक अध्यक्ष […]