September 9, 2025
एक करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ अंतरराज्यीय गिरोह की महिला तस्कर सहित दो गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला तस्कर भी शामिल है। पुलिस को यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता के रूप में मिली है। सोमवार को नवगछिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि 7 सितंबर 2025 को नवगछिया थाना को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध महिला तस्कर, मकनपुर चौक के पास बस से उतरकर नवगछिया बाजार स्थित गौशाला पोखर के पास ब्राउन शुगर की खेप डिलीवरी करने वाली है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को सूचित कर नवगछिया पुलिस टीम […]