June 24, 2025
एकलव्य चयन ट्रायल के पहले दिन 15 बालक और 10 बालिका खिलाड़ी पाए गए योग्य ||GS NEWS
नवगछियाDESK2025उम्र सीमा में नहीं आने वाले 20 खिलाड़ियों को किया गया बाहर भागलपुर। बिहार सरकार के खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में संचालित होने वाले एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में नामांकन के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 23 जून से 24 जून 2025 तक भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में किया जा रहा है। चयन ट्रायल के पहले दिन बालक-बालिकाओं का बैटरी टेस्ट लिया गया। कुल 15 बालक एवं 10 बालिका खिलाड़ी निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत पाए गए, जिनका शारीरिक परीक्षण किया गया। वहीं लगभग 20 खिलाड़ी उम्र सीमा से अधिक पाए गए, जिन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। बैटरी टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों की ऊंचाई, वजन के साथ-साथ स्टैंडिंग वर्टिकल जंप, […]