February 2, 2026
इंटर बायोलॉजी की परीक्षा संपन्न, प्रश्नपत्र आसान से मध्यम रहा : परीक्षार्थी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रथम पाली की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। भागलपुर के जिला स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर बायोलॉजी विषय की परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले हुए नजर आए। परीक्षार्थियों ने बताया कि बायोलॉजी का प्रश्नपत्र ईजी टू मॉडरेट (आसान से मध्यम स्तर का) था, जिससे उन्हें प्रश्नों को हल करने में कोई विशेष कठिनाई नहीं हुई। छात्रों का कहना था कि अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे और समय भी पर्याप्त मिला। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि उन्हें बायोलॉजी में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बेहतर रहने की संभावना है। […]