February 26, 2026
भागलपुर में अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर दवाएं मिलने पर क्लिनिक सील || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीखनपुर इलाके में एक क्लिनिक पर छापेमारी की। सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार और अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार अपनी टीम के साथ लंबे समय से संचालित हो रहे अवैध क्लिनिक की जांच करने पहुंचे, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान दवाइयों की पड़ताल में बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाएं बरामद की गईं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई कि इन दवाओं का उपयोग मरीजों के उपचार में किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। छापेमारी के दौरान “मां दुर्गा पॉली क्लिनिक” के नाम से मरीजों को लिखी जा रही पर्चियां भी बरामद […]