June 20, 2025
फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जप्ती, एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गोविंदपुर में हुए मनोज मंडल हत्याकांड के फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपी सोनू यादव के घर जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची, उसे देख आरोपी के पिता अंबिका यादव ने स्वयं को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं अन्य फरार आरोपियों पैरू यादव, चिंचो यादव और दिलीप सिंह के घरों पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि लगभग छह महीने पूर्व मनोज मंडल का शव बांस बिट्टे में लटका हुआ मिला था। इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज है। डीएसपी डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने चेतावनी दी […]