January 16, 2026
एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में प्रगति के लिए द्वितीय चरण का मिशन मोड कैंप 17 से 21 जनवरी 2026 तक || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। मुख्य सचिव, बिहार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि राज्य में एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में चलाया जा रहा है। इस योजना के पहले चरण का कैंप 6 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया था। अब द्वितीय चरण का कैंप 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 17, 18, 19, 20 एवं 21 जनवरी को विशेष कैंप का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाना और किसानों को फार्मर आईडी प्रदान करना है। किसान इस कार्य के लिए सीएससी या स्वयं के माध्यम से बिहार फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल (https://bhfr.agristack.gov.in/farmer-registry-bh/#/) का उपयोग कर अपना फार्मर आईडी तैयार कर सकते हैं। […]