January 14, 2026
बैजानी पंचायत में एग्रीस्टेक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर ।कृषि विभाग, भागलपुर द्वारा किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत में एग्रीस्टेक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों का डिजिटल पंजीकरण कर एक समग्र डाटाबेस तैयार करना है, जिससे उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे और त्वरित रूप से मिल सके। शिविर में उपस्थित एग्रीकल्चर कॉर्डिनेटर एस. के. तिवारी ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से किसानों का फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण के बाद किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, कृषि अनुदान, बीज वितरण, कृषि यंत्रों पर अनुदान […]