September 23, 2025
फ़िल्मी नहीं हक़ीक़त – सड़क से अस्पताल पहुँची महिला बनी पति से मिलने का ज़रिया ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुरशादी हुई… बच्चे नहीं हुए… फिर बिछड़ गए… और वर्षों बाद पति-पत्नी की मुलाकात कराई एक पुलिसवाले ने। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना है, जो भागलपुर से सामने आई है। दरअसल, भागलपुर कोतवाली के रहने वाले सत्यनारायण सिंह की शादी वर्ष 2007 में कजरैली चाँदपुर की गुड़िया कुमारी से हुई थी। शादी के कई साल बाद भी संतान नहीं हुई, तो परिवार की सहमति से सत्यनारायण सिंह ने दूसरी शादी कर ली, जिससे उन्हें दो संतानें हुईं। इस बीच पहली पत्नी गुड़िया उनके साथ रह रही थी। लेकिन जब सत्यनारायण रोज़गार के लिए दिल्ली चले गए, तो कुछ ही समय बाद गुड़िया अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका पता नहीं चला […]