January 10, 2026
सधुआ चापर में किसानों के लिए फार्मर आईडी निर्माण का विशेष महाशिविर आयोजित || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के रंगरा प्रखंड के सधुआ चापर पंचायत स्थित काली मंदिर के पास पंचायत भवन में किसानों की डिजिटल पहचान (फार्मर आईडी) निर्माण के लिए विशेष महाशिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। विशेष सर्वेक्षण कानूनगो मो. सलमान ने बताया कि सरकार की पहल पर किसानों की डिजिटल पहचान बनाने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर लगाया गया है। फार्मर आईडी बनने से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और उनकी जानकारी सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखी जाएगी। किसान सलाहकार बालकिशोर यादव ने बताया कि सधुआ चापर पंचायत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कुल 813 लाभार्थी हैं। विशेष अभियान के तहत अब तक 257 किसानों का फार्मर […]