June 20, 2025
गलत शपथ पत्र देना पड़ा महंगा, वार्ड पार्षद की सदस्यता रद्द ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 40 के पार्षद मो. बदरुद्दीन उर्फ चुन्नू को गलत शपथ पत्र प्रस्तुत कर पार्षद का चुनाव लड़ना महंगा पड़ गया। चुनाव जीतने वाले वार्ड संख्या 40 के वार्ड पार्षद को राज्य निर्वाचन आयोग ने अयोग्य घोषित करते हुए पदमुक्त कर दिया है। साथ ही आयोग ने डीएम सह निर्वाची पदाधिकारी को पदमुक्त किए गए वार्ड पार्षद के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दअरसल वार्ड पार्षद मो. बदरुद्दीन उर्फ चुन्नू के विरुद्ध वार्ड संख्या 40 के हुसैनपुर निवासी शकील अहमद की पत्नी नजमा खातून ने राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत करते हुए वाद दायर किया था। दायर किए गए वाद में वार्ड पार्षद पर दो से अधिक संतान होने के बावजूद गलत […]