January 27, 2026
गणतंत्र दिवस पर बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड़ में भव्य आयोजन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के बाल भारती विद्यालय, पोस्ट ऑफिस रोड में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक तथा छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, ट्रस्टी अमीर चंद्र तिवारी, विद्यालय समिति के सम्मानित सदस्य नरेश केडिया, पंकज टिंबरेवाल, पारस खेमका सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी अजय कुमार रुंगटा ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात छात्रों ने सम्मान परेड प्रस्तुत की और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छोटे-बड़े छात्र-छात्राओं ने देश की एकता, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रीय […]