March 20, 2026
सुल्तानगंज में चैती नवरात्र पर भव्य कलश शोभायात्रा, गंगा घाट से शहर तक उमड़ा आस्था का सैलाब || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में चैती नवरात्र के अवसर पर विभिन्न चैती दुर्गा मंदिरों से भव्य कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान हजारों महिला श्रद्धालुओं एवं युवतियों ने माथे पर कलश लेकर अजगैविनाथ स्थित उत्तरवाहिनी गंगा घाट पहुंचकर विधि-विधान से गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर कलश में पवित्र जल भरा तथा पूजा-अर्चना करते हुए पैदल अपने-अपने चैती दुर्गा मंदिरों तक पहुंचे। इसके साथ ही चैती नवरात्र की पूजा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा के नेतृत्व में गंगा घाट से लेकर पूरे शहर तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वे स्वयं विभिन्न स्थलों पर निगरानी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर […]