July 29, 2025
गंगा कटाव से तटबंध ध्वस्त, 27 दिन पहले 6 करोड़ की लागत से हुआ था कार्य, उच्चस्तरीय जांच की मांग ||GS NEWS
नवगछियाबिहारDESK2025नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध का एक हिस्सा लगभग 70 से 75 मीटर तक ध्वस्त हो गया है। रविवार देर रात गंगा नदी का जलस्तर घटने के बाद इस क्षेत्र में तेज कटाव शुरू हुआ, जिससे तटबंध बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कटाव की चपेट में आए इस तटबंध पर मात्र 27 दिन पूर्व ही छह करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बोल्डर क्रेटिंग का कार्य संपन्न हुआ था। बताया गया कि जल संसाधन विभाग द्वारा एवरग्रीन कंपनी के माध्यम से स्पर संख्या-9 पर 145 मीटर लंबी बोल्डर क्रेटिंग कर कटाव रोकने का प्रयास किया गया था। यह कार्य 30 जून को पूरा हुआ था, लेकिन महज कुछ ही दिनों में हुए कटाव ने पूरे कार्य की गुणवत्ता […]