Tag Archives: Ganga kinare

Noimg

गंगा किनारे बनेगा 40.80 किलोमीटर लंबा पथ, भागलपुर को मिलेगा जाम से छुटकारा और विकास को नई रफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर – शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सुल्तानगंज से भागलपुर होते हुए सबौर तक गंगा नदी के किनारे 40.80 किलोमीटर लंबा सड़क पथ बनाया जा रहा है। यह परियोजना न सिर्फ भागलपुर को जाम की समस्या से राहत दिलाएगी, बल्कि व्यापार, आवागमन और पर्यटन के क्षेत्र में भी नई संभावनाओं को जन्म देगी। इस पथ के माध्यम से उत्तरी क्षेत्र के अलावा शहर के कई हिस्से आपस में बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगे। नगर निगम भागलपुर और स्थानीय लोग इसे एक ऐतिहासिक सौगात मान रहे हैं। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भागलपुर नगर निगम और शहरवासियों की ओर से धन्यवाद और बधाई दी गई है। […]

Noimg

गंगा किनारे युवक और महिला का शव बरामद, अवैध संबंध में हत्या की आशंका ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती के भवानीपुर गंगा घाट पर एक युवक और एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों की हत्या कर शव को गंगा में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान कुशालपुर निवासी बंटी कुमार सिंह (22 वर्ष) और बाखरपुर निवासी एक महिला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बंटी सियारम नामक व्यक्ति की स्कॉर्पियो गाड़ी चलाता था। ग्रामीणों के मुताबिक मृतका, सियारम के साले की पत्नी थी। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि बंटी और महिला के बीच अवैध संबंध थे। आरोप है कि सियारम ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया […]