Tag Archives: Ganga snan ke

गंगा स्नान के दौरान लापता हुई 14 वर्षीय बालिका का नहीं मिला सुराग ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज गंगा घाट पर स्नान के दौरान हुई दुखद घटना के बाद 24 घंटे बीत जाने के बावजूद लापता हुई किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एनडीआरएफ की टीम गुरुवार सुबह से लगातार गंगा नदी में खोजबीन कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। इस घटना ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लापता बालिका की पहचान हाजीपुर के सत्यारा चौक निवासी मंतोष शाह की 14 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में हुई है। वह सुल्तानगंज में अपनी नानी के घर आई हुई थी। बताया जाता है कि गंगा स्नान के दौरान अंकिता की छोटी बहन अचानक गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने […]

Noimg

गंगा स्नान के दौरान दो महिलाएं तेज धार में बहीं, एक की मौत, दूसरी को चरवाहा ने बचाया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान कर रही दो महिलाएं गंगा की तेज धारा में बह गईं। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही डूबकर मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को लगभग पांच किलोमीटर दूर तिलकपुर में एक चरवाहे ने बहाव से निकालकर बचा लिया। घटना की जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं गंगा स्नान के लिए नमामि गंगे घाट पहुंची थीं। मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जबकि बचाई गई महिला की पहचान मुंगेर के बंगाली टोला निवासी कुमकुम देवी के रूप में हुई है। कुमकुम देवी फूल बेचने के लिए सुलतानगंज आई थीं। उन्होंने बताया कि […]

Noimg

गंगा स्नान के दौरान आठ वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत, SDRF ने बरामद किया शव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर दियारा स्थित गंगा घाट पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान के दौरान आठ वर्षीय सोनाली कुमारी की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान गोरेलाल मंडल की पुत्री के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनाली मोहनपुर बड़ी धाम में आयोजित अष्टयाम कार्यक्रम के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल थी। जल भरने के दौरान वह गंगा में स्नान कर रही थी, तभी अचानक गहराई में चली गई और डूब गई। शुरू में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब वह काफी देर तक नजर नहीं आई तो परिजनों ने घबराकर एकचारी थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही एकचारी थाना अध्यक्ष दल-बल […]