January 15, 2026
सबौर प्रखंड में वित्त मंत्रालय की टीम का निरीक्षण, गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई के संकेत || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। सबौर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के एचओडी प्रवीण कुमार ने अपनी टीम के साथ व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबौर अस्पताल, बहादुरपुर हाई स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित प्रखंड के कई प्रमुख संस्थानों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में प्रवीण कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत कर कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम जनता को मिल रहे लाभ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। प्रवीण कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जहां भी कार्यों में अनियमितता, लापरवाही या पारदर्शिता की कमी पाई जाएगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। […]