January 4, 2026
गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड स्थित गोदाम से जूता-चप्पल की चोरी, || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया।गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड स्थित एक गोदाम से जूता-चप्पल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुमताज मुहल्ला निवासी दुकानदार सैयद अहमद ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सैयद अहमद ने थाना की पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह करीब चार बजे गोदाम के पास रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन कर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे, तो देखा कि गोदाम से बड़ी मात्रा में जूता-चप्पल गायब है। चोरी के दौरान चोर कुछ सामान लेकर फरार हो गया, जबकि कुछ जूता-चप्पल गोदाम के बाहर ही छूट गए थे। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने चोरी की पूरी घटना […]