February 22, 2026
गौतम अदाणी पहुंचे पीरपैंती, लिया पावर प्रोजेक्ट का जायजा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर, देश के जानेमाने उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी पीरपैंती पहुंचे। इस दौरे को प्रदेश में विकास कार्यों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि बिहार के पीरपैंती में अदाणी समूह थर्मल पावर प्लांट का निर्माण कर रहा है। यह पिछले कई दशक में किसी भी औद्योगिक समूह द्वारा बिहार में किया गया सबसे बड़ा निवेश है। अदाणी समूह के चेयरमैन ने मौके पर पहुंच कर इस प्रोजेक्ट के कामकाज का जायजा लिया और वृक्षारोपण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अदाणी समूह का पावर प्लांट पीरपैंती प्रखंड के सिरमतपुर व आसपास की करीब 479 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जा रहा है। यह अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल प्लांट 2400 मेगावाट उत्पादन क्षमता का होगा। […]