Tag Archives: gb college

जी बी कॉलेज नवगछिया में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषय पर परिचर्चा आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। जी बी कॉलेज, नवगछिया के राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय तथा संस्कृति मंत्रालय द्वारा निर्देशित “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को चार स्तंभों में विभाजित किया गया था, जिसमें चौथे स्तंभ “संविधान की महिमा का उत्सव” पर विशेष परिचर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम में विषय प्रवेश राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. राजीव रंजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई गई। मंच संचालन छात्रा सादिया प्रवीण ने किया। परिचर्चा के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन जंतु […]

Noimg

जी बी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधारोपण, प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ लिया संकल्प ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जी बी कॉलेज नवगछिया के एनसीसी कैडेट्स द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शिव शंकर मंडल ने की। इस अवसर पर एनसीसी इकाई के एएनओ डॉ. दिव्य प्रियदर्शी ने इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें” के बारे में कैडेट्स को जानकारी दी और उन्हें प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण आज वैश्विक चिंता का विषय है और इसका समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव है। पौधारोपण कार्यक्रम में कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. राजीव रंजन, पूर्व कैडेट […]

Noimg

जीबी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नकल करते पकड़े गए चार छात्र, परीक्षा से निष्कासित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया स्थित जीबी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को बैचलर सेमेस्टर तीन की परीक्षा के द्वितीय पाली में कदाचार का मामला सामने आया। एसईसी-3 विषय “प्रॉस्पेक्टिंग ई-वेस्ट फॉर सस्टेनेबिलिटी” की परीक्षा में बीएलएस कॉलेज नवगछिया के एक छात्र और एक छात्रा तथा “कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ” विषय की परीक्षा में दो छात्र नकल करते पकड़े गए। परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षकों ने नियम के अनुसार चारों परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया। परीक्षा केंद्र प्रशासन ने संबंधित कॉलेजों को सूचना दे दी है और विश्वविद्यालय को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। परीक्षा के दौरान निगरानी व्यवस्था सख्त होने के बावजूद छात्र नकल की कोशिश करते पकड़े गए, जिससे अन्य परीक्षार्थियों में भी चर्चा का विषय […]

Noimg

जीबी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कदाचार करते पकड़ा गया छात्र, परीक्षा से निष्कासित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। दिनांक 13 मई 2025 को जीबी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बैचलर सेमेस्टर-3 की प्रथम पाली की परीक्षा में कदाचार का मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एईसी-3 (आपदा जोखिम प्रबंधन) विषय की परीक्षा के दौरान बीएलएस कॉलेज नवगछिया के एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। परीक्षा अधीक्षक की रिपोर्ट पर छात्र को तत्काल प्रभाव से परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। परीक्षा समिति ने छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आगे की परीक्षाओं से भी प्रतिबंधित करने की अनुशंसा की है। परीक्षा केंद्र पर कदाचार रोकने को लेकर सख्त निगरानी की जा रही है। DESK2025

जीबी कॉलेज नवगछिया में बिहार दिवस समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : सांस्कृतिक परिषद, जीबी कॉलेज नवगछिया की ओर से महाविद्यालय परिसर में बिहार दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिव शंकर मंडल ने की, जबकि संचालन सचिव डॉ. उषा शर्मा ने किया। समारोह में राजीव रंजन ने बिहार दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं ललित ने “बिहार विकास गीत” और पूरबी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता और “बिहार: एक गाथा” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें रेशम कुमारी और अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियंका कुमारी, सीमा कुमारी और ज्योति कुमारी ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। प्राचार्य ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर […]

Noimg

जीबी कॉलेज नवगछिया में विश्व मानवाधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया – जीबी कॉलेज नवगछिया में विश्व मानवाधिकार दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शिव शंकर मंडल ने की, जबकि कार्यक्रम की दिशा-निर्देशिका डॉ. उषा शर्मा थीं। इस अवसर पर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत से हुई। कार्यक्रम में डॉ. उषा शर्मा ने मानवाधिकार और मौलिक अधिकारों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को यह समझाया कि कैसे मानवाधिकार हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और हमें इन्हें समझकर इसका पालन करना चाहिए। प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शिव शंकर मंडल ने छात्रों को मानवता को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया और बताया कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हमें अपने अधिकारों […]

Noimg

जीबी कॉलेज नवगछिया में मनाया गया एड्स दिवस, स्वयंसेवकों ने निकाली मानव श्रृंखला रैली ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, जीबी कॉलेज नवगछिया द्वारा एड्स दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम का निर्देशन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को एड्स (HIV/AIDS) के बारे में जानकारी दी गई और इससे बचने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, एड्स से पीड़ित व्यक्तियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने की शपथ ली गई। कार्यक्रम के अंतर्गत एक मानव श्रृंखला रैली भी निकाली गई, जिसमें कॉलेज के स्वयंसेवक सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. चंदा कुमारी का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। कार्यक्रम में डॉ. […]

Noimg

जी.बी. कॉलेज, नवगछिया में शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन |GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: जी.बी. कॉलेज, नवगछिया में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिव शंकर मंडल की अध्यक्षता में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी आगमानन्द जी महाराज थे, जो स्वयं इस कॉलेज के पूर्व छात्र और शिक्षक रह चुके हैं। उन्होंने इस मौके पर कहा, “आज यहाँ आकर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ,” और छात्रों को सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के बताए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रो. जनार्दन शर्मा, प्रो. राजेन्द्र शर्मा, प्रो. शैलेन्द्र कुमार साहू, प्रो. वेदानन्द ठाकुर, और विजय कुमार गुप्ता थे, जिन्हें प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने भी अपने शिक्षकों को सम्मानित किया और इस अवसर पर […]