Tag Archives: geeto se gunj utha aitihasik Parisar

विक्रमशिला महोत्सव में हेमा सरदेसाई की सुरमयी प्रस्तुति, गीतों से गूंज उठा ऐतिहासिक परिसर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत की धरती विक्रमशिला एक बार फिर गीत-संगीत से गूंज उठी। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय विक्रमशिला महोत्सव 2026 का भव्य आगाज हुआ। महोत्सव के पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध भजन गायक सुनील कुमार मिश्रा की गणेश वंदना और भगवती वंदना से हुई। इसके बाद उन्होंने ‘छाप तिलक सब छोड़ दी रे’, ‘डमाडम मस्त कलंदर’ और ‘सजनी छुड़ाये मोसे बैंया’ जैसे पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। इस दौरान उनके पुत्र अभिज्ञान गर्ग ने भी अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। […]