June 21, 2025
घोषणाएं कई, लेकिन भागलपुर से खुलने वाली ट्रेनों को अब तक ‘हरी झंडी’ नहीं ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर होकर चलने वाली कई नई ट्रेनों की घोषणाएं तो बार-बार हुईं, लेकिन अब तक न तो ट्रेन चली और न ही संचालन की तिथि तय हुई। वंदे भारत (पटना–देवघर होकर भागलपुर), नई दिल्ली सुपरफास्ट, अमृत भारत एक्सप्रेस और लखनऊ–बरौनी एक्सप्रेस जैसी योजनाएं आज भी सिर्फ प्रस्ताव के पन्नों तक ही सीमित हैं। वंदे भारत (पटना–देवघर होकर भागलपुर): योजना बनी, पर कागजों तक सिमटी भागलपुर और हावड़ा के बीच पहले से वंदे भारत का परिचालन जारी है। दिसंबर 2024 में घोषणा हुई थी कि एक और वंदे भारत ट्रेन पटना से देवघर तक चलाई जाएगी, जो भागलपुर होते हुए गुजरेगी। इसका उद्देश्य देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा सुविधा देना था। यह ट्रेन अजगैवीनाथ धाम स्टेशन पर 30 मिनट […]