October 18, 2025
गोपालपुर और बिहपुर में नामांकन प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, दिग्गजों के उतरने से बढ़ी सियासी गर्मी ||GS NEWS
गोपालपुरनवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र शुक्रवार को गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया। विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं से लेकर निर्दलीय प्रत्याशियों तक ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इन नामांकनों के साथ ही इन इलाकों में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है। कार्यकर्ताओं के नारों, जुलूसों और समर्थकों के हुजूम से प्रशासनिक तंत्र पूरे दिन सक्रिय रहा। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने शुक्रवार को जदयू प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने “नीतीश कुमार ज़िंदाबाद” और “बुलो मंडल जीतेगा” जैसे नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। मौके पर एनडीए के तीनों […]