February 20, 2026
आपत्ति के बावजूद दाखिल-खारिज करने का आरोप, गोपालपुर सीओ समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया:दाखिल-खारिज प्रक्रिया में आपत्ति के बावजूद एकतरफा आदेश पारित करने के आरोप में गोपालपुर के अंचल अधिकारी (सीओ) सहित छह लोगों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिघिंया मकंदपुर निवासी स्वर्गीय राकेश कुमार की पत्नी कुमारी ममता द्वारा नवगछिया व्यवहार न्यायालय में दायर किया गया है। पीड़िता ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दायर परिवाद में गोपालपुर के सीओ रौशन कुमार, सैदपुर निवासी रिंकी देवी, गोपालपुर के विकास कुमार भारती, सैदपुर के शुभम कुमार, राजस्व कर्मचारी बबलू कुमार तथा सिंधिया मकंदपुर के विनीत कुमार को नामजद आरोपी बनाया है। दायर मुकदमे में कुमारी ममता ने आरोप लगाया है कि धरहरा मौजा स्थित उनकी पुश्तैनी जमीन, खाता संख्या 1210 तथा […]