February 24, 2026
गोपालपुर व इस्माइलपुर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, कार्यकर्ताओं में उत्साह || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में जनता दल (यू) के संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। दोनों प्रखंडों में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। गोपालपुर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, बीपीआरओ राघवेंद्र मंडल तथा पर्यवेक्षक सुबोध कुमार साह की देखरेख में संपन्न कराई गई। चुनाव के दौरान गोपालपुर प्रखंड से केशव शर्मा को जदयू प्रखंड अध्यक्ष तथा इस्माइलपुर प्रखंड से चंद्रिका मंडल को प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नवनिर्वाचित अध्यक्षों को […]