June 17, 2025
गोराडीह में हाईवा की चपेट में आए वृद्ध की मौके पर मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 72 वर्षीय भोला साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। भोला साह अपने छोटे बेटे के साथ विरनौघ गांव से गोराडीह डीलर के यहाँ राशन लाने जा रहे थे, तभी तेज़ रफ्तार हाईवा ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि भोला साह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और खेतों में मेहनत कर पूरे परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन […]