July 1, 2025
गोविंदपुर पंचायत के आगजनी पीड़ित 38 परिवारों को मिला मुआवजा, पीड़ितों ने जताई नाराज़गी ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : पीरपैंतीप्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत में आगजनी से प्रभावित 38 परिवारों को आपदा राहत मद से 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। चेक वितरण का कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, अंचलाधिकारी मनोहर कुमार, विधायक प्रतिनिधि सोनू कुमार और आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से पीड़ित परिवारों को चेक सौंपा। हालांकि चेक मिलने के बाद भी पीड़ितों में नाराज़गी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले अचानक उनके घरों में आग लग गई थी, जिससे जीवन भर की कमाई जलकर राख हो गई। शुरू में केवल दो दिन तक प्रशासन द्वारा खिचड़ी दी गई, फिर कोई सहायता नहीं मिली। अब दो महीने बाद मात्र 12 हजार […]