January 8, 2026
भागलपुर के प्रवीण कुमार बने पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश, गृह नगर में खुशी की लहर || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के सिकंदरपुर निवासी प्रवीण कुमार को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की खबर से उनके गृह नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके चयन को लेकर परिवार, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों में हर्ष का माहौल है। प्रवीण कुमार के पिता कृष्ण मोहन एक वरिष्ठ अधिवक्ता रह चुके हैं, जिनकी पहचान विधि जगत में सम्मानपूर्वक की जाती रही है। पटना हाईकोर्ट की न्यायपालिका को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारत के राष्ट्रपति ने दो नए न्यायाधीशों — रितेश कुमार और प्रवीण कुमार — की नियुक्ति को आधिकारिक मंजूरी प्रदान की है। यह नियुक्तियां भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217(1) के अंतर्गत की गई हैं। नवनियुक्त न्यायाधीशों ने 8 जनवरी को पटना हाईकोर्ट के शताब्दी […]