Tag Archives: Guru -shishya parampara

Noimg

गुरु-शिष्य परंपरा शर्मसार: शिक्षक दो नाबालिग छात्राओं को लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में गुरु-शिष्य की पावन परंपरा को एक शिक्षक ने कलंकित कर दिया है। कहलगांव के रसलपुर थाना क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू उच्च विद्यालय, धनौरा में पढ़ाने वाला शिक्षक हरिओम यादव अपने ही विद्यालय की दो नाबालिग छात्राओं को बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गया है। दोनों छात्राएं नौवीं कक्षा की हैं और आरोपी शिक्षक उसी कक्षा का क्लास टीचर था। बताया जा रहा है कि शिक्षक हरिओम यादव बिहार सरकार द्वारा घोषित अवकाश के अगले दिन यानी 27 मई से दोनों छात्राओं के साथ लापता है। छात्राओं के परिजनों ने रसलपुर थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है, लेकिन 13 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी शिक्षक और छात्राओं का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। […]