June 24, 2025
गुवारीडीह कोसी नदी में डूबे दो किशोरों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवारीडीह कोसी नदी में रविवार को स्नान के दौरान डूबे दो किशोरों में से एक का शव मंगलवार दोपहर बरामद कर लिया गया है। बरामद शव की पहचान खगड़िया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र के बिचली टोला महेशखूंट निवासी बाल्मीकि चौरसिया के 14 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरा किशोर, भ्रमरपुर वार्ड संख्या 12 निवासी पिंटू चौरसिया का 15 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार अब भी लापता है। मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियो त्रिमुहान कोसी घाट के समीप ग्रामीणों द्वारा नदी में तैरता हुआ शव देखा गया। सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल […]