February 27, 2026
ज्ञान वाटिका विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी मेले का भव्य आयोजन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaस्कूली छात्र छात्राओं ने बनाया एक से बढ़कर मॉडल नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत सिंघिया मकंदपुर स्थित ज्ञान वाटिका विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी मेले का भव्य, आकर्षक एवं सफल आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य, सचिव एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत संबोधन के साथ हुई, जिसके बाद पूरे विद्यालय परिसर में विज्ञान एवं नवाचार का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा तृतीय से लेकर अष्टम तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने वैज्ञानिक ज्ञान, रचनात्मक सोच तथा कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। […]