January 14, 2026
पूर्व सांसद स्व. ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । जेपी कॉलेज, नारायणपुर के मैदान में बुधवार को पूर्व सांसद स्व. ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव की 16वीं पुण्यतिथि के स्मृति में तीन दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मैच भागलपुर और बेगूसराय की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों ने रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। आयोजक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि उद्घाटन समारोह में उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, मुखिया संजीव उर्फ गुड्डु यादव, पूर्व मुखिया नरेंद्र उर्फ भोपाली यादव और प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर भागलपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम के रीतेश ने न केवल महत्वपूर्ण 55 रन बनाए, बल्कि साथी खिलाड़ियों […]