September 10, 2025
हबीबपुर में जलमीनार निर्माण कार्य जमीन विवाद में फंसा, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के इमामपुर पंचायत अंतर्गत मोहिबलीचक वार्ड संख्या-3 में जलमीनार निर्माण का कार्य बीच में ही रुक गया। पीएचईडी विभाग की ओर से सरकारी जमीन पर छोटा जलमीनार बनाए जाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन इसी दौरान स्थानीय व्यक्ति राजा ने उक्त जमीन को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसके विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष हबीबपुर थाना पहुंचे और राजा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। आक्रोशित महिला तनुजा परवीन ने बताया कि वार्ड संख्या-3 में सौ से अधिक घर हैं, जहां लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। लोग आज भी दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। कई बार पंचायत और विभाग को आवेदन देने के […]