March 10, 2026
हबीबपुर व मधुसूदनपुर थानों में नए थानाध्यक्षों ने संभाला पदभार || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के हबीबपुर थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में सफदर अली ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इधर मसुदनपुर थाना में भी नए थानाध्यक्ष के रूप में संजय कुमार मंडल ने योगदान दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी […]