January 30, 2026
अजगैविनाथ धाम क्षेत्र में नेशनल हवाई अड्डा निर्माण का विरोध, हजारों किसानों ने किया प्रदर्शन, कार्य पर लगाई रोक || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम क्षेत्र में प्रस्तावित नेशनल हवाई अड्डा निर्माण के विरोध में शुक्रवार को हजारों किसानों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य को रुकवा दिया और सरकार के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि हवाई अड्डा निर्माण से उनकी उपजाऊ कृषि भूमि नष्ट हो जाएगी, जिससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने स्पष्ट रूप से कहा कि खेती ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है और जमीन चली जाने की स्थिति में भुखमरी जैसी हालात बन सकती हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा प्रस्तावित मुआवजा उनकी जमीन के वास्तविक मूल्य और […]