September 14, 2025
हाजीपुर में शुरू हुआ राज्य सब जूनियर और सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर । बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बीडी पब्लिक स्कूल, पानापुर लांगा (हाजीपुर) में 31वीं बिहार राज्य सब जूनियर और 32वीं राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज शनिवार से हुआ। बालिका वर्ग के उद्घाटन मैच में बेगूसराय ने एसवीवी एकेडमी को 35-19 और 35-21 से हराकर विजयी शुरुआत की। वहीं, बालक वर्ग में पूर्वी चंपारण ने नवगछिया को 35-31, 21-35, 35-28 से पराजित किया। इसी श्रेणी में लखीसराय ने किलकारी को 21-35, 35-33, 35-27 से मात दी। पूर्वी चंपारण की ओर से सत्यम, अभिषेक, अरविंद और आयुष तथा लखीसराय की ओर से कुंदन, चंदन, मणिकांत और अंकुश ने शानदार खेल दिखाया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, […]