January 5, 2026
भागलपुर की हवा बनी ज़हर, 25 मिनट में AQI में 24 प्रतिशत उछाल, हालात गैस चेंबर जैसे || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : बिहार की सिल्क सिटी भागलपुर में इस समय सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। शहर की वायु गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंचती जा रही है। रविवार शाम रिकॉर्ड किए गए लाइव डेटा ने प्रशासन और आम जनता दोनों की चिंता बढ़ा दी है। महज 25 से 27 मिनट के भीतर वायु प्रदूषण में आई तेज बढ़ोतरी ने हालात की गंभीरता को उजागर कर दिया है। लाइव आंकड़ों के अनुसार, शाम 7 बजकर 06 मिनट पर भागलपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 359 दर्ज किया गया था, जो पहले से ही खतरनाक श्रेणी में था। इसके बाद शाम 7 बजकर 33 मिनट तक यह बढ़कर 446 तक पहुंच गया, जिसे अत्यंत खतरनाक या हैज़र्डस श्रेणी में […]