Tag Archives: Har mahine

Noimg

हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के फैसले पर जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए हर महीने 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा के बाद प्रदेश भर में खुशी की लहर है। इसी क्रम में भागलपुर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया। जदयू मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष रविश कुमार रवि के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर जदयू नेता शिशुपाल भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए एक बड़ी राहत है और जनहित में लिया गया एक ऐतिहासिक कदम है। […]