December 22, 2025
जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए कलाकारों को किया रवाना || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा मधुबनी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता के लिए भागलपुर जिले से चयनित युवा कलाकारों के दल को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम समाहरणालय परिसर, भागलपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव में चयनित कुल 31 युवा प्रतिभागियों को दो दल-प्रमुखों के साथ मधुबनी के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता श्री जतिन कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, किलकारी के प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन मधुबनी जिले में 24 एवं 25 जुलाई को किया जाएगा। प्रतियोगिता […]