June 19, 2025
हरियो त्रिमुहान कोसी घाट पर 20.60 करोड़ की लागत से बनेगा पीपापुल ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025दिवंगत सुशील मोदी के नाम पर होगा नामकरण नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत स्थित त्रिमुहान कोसी घाट पर करीब 20.60 करोड़ रुपये की लागत से अस्थायी पीपापुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस पुल का नाम बिहार के दिवंगत उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नाम पर रखा जाएगा। बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहपुर के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इसका शिलान्यास राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन द्वारा किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम व कुमार गौरव ने बताया कि यह पीपापुल आपातकालीन स्थिति में यातायात के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा। पुल के अस्थायी अधिष्ठापन, रख-रखाव, वर्षा ऋतु से पहले खोलना, पाँच वर्षों तक […]