August 24, 2025
हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी भागलपुर पहुंची, बैंड-बाजे और खेल प्रेमियों ने किया भव्य स्वागत ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । भागलपुर की धरती रविवार को ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी, जब हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी यहां पहुंची। बैंड-बाजे के साथ ट्रॉफी का भव्य स्वागत जिला प्रशासन, खेल प्रेमियों, स्काउट एंड गाइड के बच्चों और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने किया। गौरतलब है कि हीरो एशिया कप 2025 पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक बिहार के राजगीर में होने जा रहा है। यह पहला अवसर है जब बिहार इस प्रतिष्ठित एशियाई प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इसमें चीन, जापान, ताइवान और ताइपे सहित आठ देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता को मिलने वाली ट्रॉफी को पूरे बिहार में लेकर जाया जा रहा है ताकि खेल प्रेमियों का उत्साह […]