February 19, 2026
होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, नवगछिया स्टेशन पर छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में नवगछिया रेलवे स्टेशन पर छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी गई है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी और त्योहार के समय होने वाली भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है। स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल छह स्पेशल ट्रेनों के नवगछिया स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके अतिरिक्त दो से तीन और होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन एवं ठहराव को लेकर भी संभावना बनी हुई है। रेलवे द्वारा लगातार यात्रियों […]