February 22, 2026
इंडोनेशिया से लौटे अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों का बिहपुर में भव्य स्वागत, निकला रोड शो || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के बिहपुर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर लौटे बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में चैंपियन खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में बाली (इंडोनेशिया) में आयोजित इंडोनेशिया–भारत बॉल बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3–0 से जीत दर्ज की थी। इस विजेता टीम के खिलाड़ी और बिहपुर के विक्रमपुर निवासी सूरज कुमार के साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान वर्ष […]