January 30, 2026
इंस्टाग्राम गेम के झांसे में आकर युवती से 43 हजार रुपये की ठगी, साइबर थाना में आवेदन|| GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया।बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी मनीषा कुमारी से साइबर ठगों द्वारा 43 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से एक ऑनलाइन गेम के संपर्क में आई, जिसमें पैसे कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में गेम खेलने के लिए पे-फोन के माध्यम से तीन हजार रुपये भेजने को कहा गया। इसके बाद अधिक लाभ का भरोसा दिलाते हुए 10,500 रुपये और भेजने को कहा गया, जिसे पीड़िता ने भेज दिया। आवेदन में बताया गया है कि इसके बाद कुछ प्रक्रिया पूरी कराने […]